सैमसंग गैलेक्सी और iPhone किनारे पड़े रहे, बेस्ट स्मार्टफोन का 'अवॉर्ड' इस फोन को मिल गया

साल के आखिर में अगर बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बात करना हो, तो मुमकिन है कि आपके दिमाग में सैमसंग (Samsung) या आईफोन (iPhone) का खयाल आएगा. वैसे होता भी यही रहा है. लेकिन शायद अब मौसम बदल रहा है. साल 2022 के टॉप स्मार्टफोन (Best Smartphone 2022) की लिस्ट से बड़ी-बड़ी कंपनियां गायब हैं. 
तीस हजार के अल्ले-पल्ले वाले स्मार्टफोन सारे अवॉर्ड अपनी झोली में डाल ले गए. ‘पूरे पैसे वसूल’ का ताज सजा 50000 के एक फोन पर. दिग्गजों से लेकर बाकी स्मार्टफोन का क्या रहा हाल? चलिए जानते हैं.

डिजाइन जिसने ध्यान खींचा
वैसे Marques को ये बड़ा कठिन लगता है, लेकिन मुझे नहीं. बात कड़वी है, लेकिन सच यही है कि डिजाइन लैंग्वेज पर कई सालों से कोई खास काम हुआ नहीं. कैमरे को इधर-उधर कर दो, स्क्रीन पतली-मोटी कर दो और कूद जाओ बाजार में. हालांकि, आजकल स्मार्टफोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी हो गई है. बोले तो मजबूत हो चले हैं. ऐसे में डिजाइन का अवॉर्ड गया Nothing Phone 1 के हिस्से. फोन का बैक पैनल सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है. पारदर्शी डिजाइन, बाकी फोन से अलग लगती है. इसके साथ लाइटिंग भी है. वैसे तो टेक पंडित इसको मार्केटिंग फंडा भी कह रहे हैं. कुछ ने कॉपी भी कहा, लेकिन ये तो मानना होगा कि किसी ने कुछ तो अलग किया.

Comments